इसआपुर में बंद का व्यापक असर
रिपोर्ट-अज़हर करीम:
#इसुआपुर(सारण)। एससी-एसटी कानून एवं आरक्षण के विरोध में गुरूवार को भारत बंद के आह्वान पर इसुआपुर में बंद का व्यापक असर दिखा । छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क पर ब्लॉक-थाना मोड़ के पास आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया गया । मुख्य सड़क पर चौकी व बेंच रखकर यातायात अवरूद्ध किया गया । प्रखण्ड कार्यालय ,अंचल कार्यालय ,बैंक ,डाकघर व सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानें बंद कराई गई । बाजार की दूकानें भी बंद कराई गई । आरक्षण नहीं न्याय चाहिए ,एक देश में दो कानून नहीं चलेगा , मेधा व प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करो , जातिगत आरक्षण बंद कर क्रीमिलेयर लगाओ जैसे गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे । हलांकि स्वास्थ्य , एम्बुलेंस जैसे इमरजेन्सी सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया । बंद के दौरान प्रशासन द्वारा निषेद्धाज्ञा लागू किया गया था ।चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी ।