अनियमितता : पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर
पानापुर (सारण) : धेनुकी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अखिलेश्वर दुबे ने पैक्स गोदाम निर्माण में अनियमितता बरतने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में बीसीओ ने कहा है कि साल 2007 में पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल के नाम से खाता संख्या 385, सर्वे नम्बर 1905 की दो कट्ठा ग्यारह धूर जमीन दान दी। जिसके बाद समेकित सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक ने 3.30 लाख रूपये की राशि पैक्स गोदाम निर्माण के लिए जारी कर दिया। फिर पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने एकरारनामा व निबंधित दस्तावेज का उल्लंघन करते हुए खाता संख्या 395, सर्वे नम्बर 1924 पर पैक्स गोदाम का निर्माण कर अपने कब्जे में कर लिए। पुलिस बीसीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।




Recent Comments