■डीईओ सारण ने किया खेल मैदान का पूजन

छपरा : सारण के बनियापुर में आयोजित 24 वी ईस्ट जोन नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए लौवा कला गांव अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी में खेल मैदान का विधिवत पूजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण अजय कुमार सिंह ने हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों के साथ खेल मैदान का पूजन करने के बाद बिहार महिला टीम के 9 दिवसीय आवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया । 29 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार महिला टीम में चयनित सारण , सीवान, पटना ,बेगूसराय , नवादा , शेखपुरा, बिहार पुलिस के खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए डीईओ ने कहा कि खेल एवं शिक्षा में निरन्तर अभ्यास ही कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करता है। मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संरक्षक राजकिशोर राय ने किया। इस मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , शिविर प्रभारी विनीत कुमार , साकेश कुमार सिंह, प्रशिक्षक रीतेश कुमार सिंह, शशि कुमार के अलावे अन्य उपस्थित थे ।
बिहार एकलव्य बालिका टीम का भी लगा प्रशिक्षण शिविर — कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा 25 से 27 फरवरी तक आयोजित एकलव्य हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए 10 सदस्यीय बिहार बालिका हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल स्कूली छात्राओ से भी डीईओ अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की एवं बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी ।




Recent Comments