समस्तीपुर:घर में घुसकर युवक को मारी गोली, रेफर

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
उजियारपुर
उजियारपुर थाना के महेशपट्टी गांव के जिलबी चौक के समीप एक युवक को घर पर सोने के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। जख्मी युवक सुखदेव महतो का 23 वर्षीय पुत्र गणेश महतो बताया गया है। घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।