दु:साहस : बाइक सवार अपराधियो ने युवक को मारी गोली,पटना रेफर


दिघवारा (सारण): दरियापुर थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य मार्ग पर हेवंतपुर के पास निर्माणाधीन लाइन होटल के पास बाइक सवार तीन अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दी।गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।घायल युवक की पहचान दिघवारा पूर्वी ढला निवासी सेवानिविर्त शिक्षक गणेश सिंह के 38 वर्षीय पुत्र राजु सिंह के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की राजु सिंह छपरा पटना मुख्य मार्ग पर हेवंतपुर के निकट निर्माणाधीन होटल पर बैठ खाना खा रहे थे उसी दरम्यान बाइक से तीन अपराधी होटल पर पहुँचे और राजु सिंह पर गोली चला दी।गोली युवक के बायें जांघ में लगी।गोली लगने के बाद होटल पर मौजूद लोगो ने युवक को दिघवारा अस्पताल पहुँचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।मौके पर दरियापुर और दिघवारा थाना की पुलिस पहुँच कर परिजनों से बात कर मामले की जाँच कर रही है।समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हो पायी है।




Recent Comments