अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे दो युवको को धक्का मारा,घायल
दिघवारा। छपरा हाजीपुर सड़क मार्ग पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवां ढाला के समीप तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे दो युवको को धक्का मार दिया जिससे दोनो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घायलो को दिघवारा अस्पताल ले जाने के क्रम मे एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के गोरांईपुर गांव निवासी स्वर्गीय विंध्याचल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार सिंह बताया जाता है। जबकि दुसरे का इलाज अस्पताल मे किया गया। घटना के बाद गोरांईपुर गांव मे मातम छा गया। स्वजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है।




Recent Comments