डोरीगंज ( छपरा)

अवतार नगर थानाक्षेत्र के हराजी व धारीपुर गाँव से दो दिन पूर्व बालू माफियाओ के विरुद्ध हुई पुलिसिया कारवाई के दौरान ट्रक की चपेट मे आने से हुई बाईक सवार एक किराना व्यवसायी युवक की मौत से आक्रोशित भीड़ के द्वारा पुलिस पर हमला व पत्थरबाजी मामले मे स्थानीय पुलिस ने नामजद 70 आरोपिय मे से ग्यारह लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसमे हराजी गाँव निवासी गदर राय, ओमनाथ राय, रितेश यादव, श्यामनारायण राय, तथा धारीपुर गाँव से कमलेश्वर राय, रंजीत सिंह, चंदन कुमार गिरी, अविनाश कुमार, शिवकुमार राय, विश्वनाथ सिंह तथा मनोज कुमार सिंह के नाम शामिल है

गौरतलब हो कि इस मामले मे पुलिस के द्वारा कुल 70 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे शेष 59 नामजद आरोपितों समेत अज्ञात 500 लोगो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार धड़ पकड़ जारी है

इस संबंध मे अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजे जाने की कारवाई के साथ शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है