सारण :आपराधिक घटनाओं से दहशत में है मशरक के लोग: आप

छपरा
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी ने कहा कि मशरक में पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों पर नहीं है।वे लगातार घटनाओं को अंजाम देने में जूटे है ।हत्या और बलात्कार की घटनाओं से मशरकवासी दहशत में है।उन्होंने कहा कि लोगो को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह विफल है।एक सप्ताह के अंदर तीन हत्या और बलात्कार की घटनाओं से लोग सहमे हूए है।अनहोनी की आशंका से लड़किया स्कूल,कालेज व कोचिंग जाने से कतरा रही है।अभिभावक भी अपनी बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित है।मालूम हो कि गत आठ जनवरी को थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव निवासी राजेश मिश्रा की पुत्री अन्नू कुमारी के साथ बलात्कार करने की नाकाम कोशिशों के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी थी।हत्या कर शव को बोरे में बंद कर बांध के नीचे फेंक दिया था।पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय की सक्रियता के कारण अपराधी पकड़े गए।घटना के बाद खैरनपुर व आस-पास के गावों की लड़कियां कोचिंग व स्कूल जाना बंद कर दी है । उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।ये बाते दौरा के क्रम में खूद ग्रामीणों ने बताया।दूसरी घटना में 14 जनवरी को सढ़वारा की एक युवती का शव मशरक थाना क्षेत्र में पायी गई।अभी इस हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि 17 जनवरी को मशरक स्टेशन रोड स्थित आईबी से एक नरकंकाल बरामद किया गया।इन सभी आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट है कि मशरक में अपराधी बेखौफ है तथा पुलिस प्रशासन का खौफ उनपर नहीं है।नरकंकाल में सिर कहीं तो धर कहीं और पाया गया।




Recent Comments