कर्पूरी विचार मंच की मढ़ौरा में हुयीं बैठक, नयीं कार्यकारिणी का हुआ गठन

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय अंबेडकर पार्क में कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 31 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया और मढौरा प्रखंड कर्पूरी विचार मंच के कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विष्णु गुप्ता को उपाध्यक्ष अमरजीत प्रसाद सचिव शंभू महतो, कोषाध्यक्ष सुमन महतो एवं सात सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त अवसर पर रणजीत सिंह, अर्जुन राम, संजय ठाकुर ,मिथिलेश ठाकुर, राम अयोध्या प्रसाद, जितेंद्र शाह उपेंद्र माझी एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे बैठक में तय किया गया कि मढौरा में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने एव कर्पूरी भवन बनाने का प्रयास किया जाए।