अच्छी पहल : जरूरतमंदों के कल्याणनार्थ कपड़ा दान केंद्र का नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने हाजीपुर में की शुरुआत

हाजीपुर : आए दिन राहगीरों को अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुए लोग अपने नगदी समेत कपड़े भी गंवा बैठते हैं वही कई जरूरतमंद कभी मुसीबत में फंस कर अपने पहनने के कपड़े भी खो बैठते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए देश के लोकप्रिय पत्रकार संगठन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत की वैशाली इकाई के तत्वावधान में रविवार को हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर में कपड़ा दान का शुभारंभ किया गया। इस इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बेतिया से पधारे अतिथि पत्रकार हिन्दुस्तान अखबार के विजय कुमार ने की और संचालन डीडी बिहार के एंकर संजय विजित्वर ने की ।इस अवसर पर दर्जनों गरीबों के बीच कपड़ा वितरित किया गया ।कार्यक्रम में हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित वाहन पड़ाव के संवेदक वासकित राय,जद यू के व्यवसायिक प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव डॉ महेन्द्र साह, सामाजिक कार्यकर्ता बच्चा बाबू साह,जद यू के संतोष गुप्ता,कायस्थ महासभा के रंजीत श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह,सुनील कुमार सिंह,आमोद पांडेय साथ-साथ एनजेए संगठन से जुड़े पत्रकार नवतेज चैनल के प्रकाश कुमार, सिद्धार्थ शरद, सितांशु कुमार अमित भी मौजूद थे।सब लोग अपने -अपने घर से कपड़े लाये और उपस्थित गरीबों के बीच वितरित किया ।

इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि कपड़ा दान केंद्र के पास कपड़ा टांगने के लिए जगह बनाई गई है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य बुद्धिजीवी लोग अपने बे जरूरत के कपड़े को उस जगह पर टांग कर छोड़ देंगे जिससे जरूरतमंद लोग वहीं से ही अपने जरूरत के कपड़े निशुल्क ले सकेंगे। इस छोटी सी शुरुआत से जहां वैसे संकोची लोगों को जरूरत के समय कपड़े मिल सकेंगे वही वे जरूरत के कपड़े को राहगीर एवं कार्यकर्ता वहां पर जरूरतमंदों के लिए छोड़ सकेंग।

इस अच्छी पहल को करने के लिए वैशाली टीम को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह में बधाई दी है वही राजस्थान के प्रभारी सतीश शांडिल्य प्रशंसा की है।इस अवसर पर

उपस्थित लोग तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह के कार्य की सराहना की ।