माले ने दिया धरना
✍परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय पर माले नेेता हंसनाथ राम की अध्यक्षता में जनसमस्याओं को ले धरना दिया गया। धरने में गरीब किसानों की समस्या से संंबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया तथा शीघ्र समस्या का निदान कराने की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के धीरेंद्र झा ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में किसानों और गरीबों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की बातें फाइल से शायद गायब है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35 ए हटाकर केंद्र सरकार ने संविधान का
हनन करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, मनोज बैठा,अनिल प्रसाद, शौकत अली, रामाश्रय प्रसाद, रवींद्र भारती,हिरामोती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।