मढ़ौरा नगर के पूर्व वार्ड पार्षद का विधुत स्पर्शाघात से असामायिक मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

मढ़ौरा : स्थानीय नगर के मढ़ौरा खास निवासी स्व. अम्बिका सिंह के 55 वर्षीय पुत्र व पूर्व वार्ड पार्षद अवधेश सिंह की विधुत स्पर्शाघात से असामायिक मौत हो गयीं। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह घर के दरवाजे पर बिजली के पंखे को इधर-उधर घिसका रहे थे कि विधुत स्पर्शाघात हो गयीं।जिससे अवधेश सिंह गिर पड़े और बिजली के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये।परिजनों ने आनन फानन में जख्मी हालत में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लाया।जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की असामायिक खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी, जो जहां सुना वही से अस्पताल पहुंचा।लेकिन तब तक पूर्व वार्ड पार्षद की मौत हो चुकी थी।मिलनसार स्वाभाव के मृदुल भासी अवधेस सिंह की असामायिक मौत से लोग काफी मर्माहत है।सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने उनके अनाथ किशोर बच्चों को चीखते बिलखते देख अपनी आंसू नही रोक पा रहे थे।दुःख की इस घड़ी में परिजनों को लोगो ने ढाढ़स बंधाया और दिवंगत वार्ड पार्षद का अंतिम संस्कार डोरीगंज घाट पर करने के लिये गांव से शवयात्रा शुरू की।जिसमे सैकड़ों लोग शामिल थे।




Recent Comments