वाराणसी,09 जनवरी;2021: मनोरंजन संस्थान एवं मंडल क्रीड़ा संघ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम पर चल रही अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में, शनिवार को वाणिज्य विभाग एवं विद्युत विभाग के बीच मैच खेला गया। विद्युत विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 89 रन बनाए ।सर्वाधिक 17 रनों का योगदान रमेश ने किया । वाणिज्य विभाग की ओर से लक्ष्मण ने तीन और अमित एवं मीणा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए ।जवाब में खेलने उतरी वाणिज्य विभाग की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया । अमित ने 23, लक्ष्मण एवं काबिल ने 16-16 रनों का योगदान किया । विद्युत विभाग की ओर से रमेश ने एक विकेट प्राप्त किया । हरफनमौला प्रदर्शन के लिए लक्ष्मण यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री ए के सुमन द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं खेल प्रेमी मिनी स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे ।
ज्ञातव्य हो कि वाराणसी मंडल पर आयोजित इस अंतर्विभागीय टी 20 मैचों में वाराणसी मंडल के कार्मिक, वाणिज्य, परिचालन,भंडार, लेखा, यांत्रिक, विद्युत, सिगनल,रेलवे सुरक्षा बल एवं इंजीनियरिंग विभागों की टीमों के मध्य खेला जा रहा है । ट्रुर्नामेंट के फाइनल मैच के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ट्रॉफी दी जाएगी।

इनपुट-अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी