
भेल्दी।अमनौर प्रखंड के बनारस चौक बिशनपुरा सलखुआ में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल, सराय द्वारा आसपास के विभिन्न गांवों से आए 175 मरीजों का नि:शुल्क आंख जांच किया गया। साथ ही दवा भी नि:शुल्क वितरण की गई। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि शिविर में 3 दर्जन मोतियाबिंद के मरीज चयनित हुए हैं।जिनका अस्पताल प्रशासन द्वारा बिना किसी खर्च के लेंस लगाकर ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन बॉलीवुड के फ़िल्म निर्देशक मुख्य अतिथि बॉलीवुड के आशिफ खान की फीता काटकर किया। शिविर के इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अभी भी काफी पिछड़ापन है। लोग जागरूकता के अभाव में नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं कराते हैं। जिससे बड़ी से बड़ी बीमारियों से लोग जुड़ते हैं। जिस कारण अधिकांश लोगों में गरीबी छाई रहती है।शिविर के आयोजक समाजसेवी राकेश कुमार ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों को जागरूक करके उनका सेवा करना चाहिए। मौके पर सुनील बाबा,पप्पू राम शैलेंद्र धर्मेंद्र राजा यादव विपिन कुमार रोशन कुमार सुधीर कुमार प्रेम शिवनारायण माझी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments