गर्व : अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं बिहार के लाल सुशांत

अनूप नारायण सिंह / पटना : अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने उम्दा गेंदबाजी के बल पर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले बिहार के लाल सुशांत मिश्रा पर आज बिहार को गर्व महसूस हो रहा है सुशांत ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी कर भारत को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया है सुशांत दरभंगा के तुमौल के रहने वाले हैं तथा झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेलते हैं.