पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में खान क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रात्रि मैच में गोपालगंज की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

मांझी (सारण)- पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में खान क्रिकेट क्लब गुर्दाहा द्वारा आयोजित रात्रि मैच का आयोजन मांझी के रजा क्रिकेट मैदान में किया गया। फाईनल मैच गोपालगंज सुकसेनवा और कोपा के बीच खेला गया जिसमे सुकसेनवा की टीम ने मैच जीतकर कप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर सुकसेनवा की टीम के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 54 रन का लक्ष्य दिया जवाब में कोपा की टीम ने 34 रन बना कर आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सुकसेनवा की ओर से सर्वाधिक 18 रन बनाने वाले और 3 विकेट लेने वाले पवन कुमार को दिया गया। मैन आफ द सीरीज सुकसेनवा के टीम के ही पवन कुमार को मिला जबकि बेस्ट बॉलिंग का खिताब कोपा के टीम के सेखु को मिला। विजेता टीम को समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने कप प्रदान किया जबकि हसनुद्दीन खान ने 2500 का चेक देकर सम्मानित किया। आयोजन में उपस्थित शाहिद खान मजहरी, डॉ सैफ रजा , जमीर हसन खान, जावेद खान, तौकीर खान, खुर्शीद खान, ओम प्रकाश (ओमी), शामिल थे।