समीक्षा बैठक करते जदयू कार्यकर्ता

पानापुर(सारण)गुरूवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिगन महतो जी की अध्यक्षता में आगामी 28/12/2019 को तरैया के YDBS कॉलेज में होने वाली तरैया विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पानापुर प्रखंड जदयू के द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक हुई ।जिसमें सभी 11पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव तथा सभी 89 बूथो के अध्यक्षों, बूथ सचिवों ने भाग लिया।मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी जदयू कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि आगामी 28दिसम्बर को होने वाले तरैया विधानसभा जदयू सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आप सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही अहम है।प्रत्येक कार्यकर्ता को तरैया तक पहुँचाने के लिए सारे आवश्यक तैयारी करना आप सूबों की जिम्मेदारी है ।मौके पर मशरख प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, सुदामा शर्मा, सालिक परदेशी, टनू सिंह, बबलू सिंह मुखिया प्रतिनिधि, मुकेश साह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।