Θ बेतिया – बगहा :– *TSUNSS (गोपगुट) का राज्यस्तरीय कार्यशाला 24 जून को, जुटेंगे सभी संघीय पदाधिकारी।*

*बहाली हेतु TET-STET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को संघ का पूर्णत: नैतिक समर्थन*
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS (गोपगुट) [रजिo-S000083/2018-19] ने TET- STET उत्तीर्ण अनियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों के बहाली को लेकर उनके आंदोलनात्मक कदम की प्रशंसा की। TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला इकाई उनको पूर्ण नैतिक समर्थन करेगा। संघ व नेतृत्व की ओर से इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने दी। उन्होंने बताया कि TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों एवं अनियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों के हितार्थ राज्य भर में कार्यरत, सक्रिय, प्रभावी एक मात्र संघ TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS (गोपगुट) TET-STET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं शिक्षकों के हितार्थ कार्यरत है एवं इनके विभागीय समस्या के समाधान हेतु संघ कृतसंकल्पित है। TSUNSS गोपगुट संघ TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों एवं अनियोजित अभ्यर्थियों के शोषण के विरुद्ध सड़क से न्यायालय तक संघर्षरत है।

*संघ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला 24 जून को।*
इस संदर्भ में आगे बताया कि *”समान काम समान वेतन न्यायिक संघर्ष की चुनौतियाँ, स्कूली शिक्षा के उत्थान में नीतिगत संकट एवं हमारी भूमिका” विषय पर 24 जून को गांधी संग्रहालय पटना के सभागार में सुबह 10:00 बजे से TSUNSS गोपगुट संघ का एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होना है जिसमें सभी जिले व प्रखंड के संघीय नेतृत्वकर्ता आमंत्रित हैं।* राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोo औरंगजेब रजा ने सभी संघीय नेतृत्वकर्ताओं से उक्त कार्यशाला में शामिल होने की अपील की। उक्त कार्यशाला में संघ के आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश ने कहा संघ अभ्यर्थियों की बहाली के लिए सरकार को ज्ञापन देने से लेकर आंदोलन प्रदर्शन तक कर चुका है। राज्य के विद्यालयों में शिक्षक बहाली हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/STET) आयोजित की गई किंतु अधिकांश अभ्यर्थी अभी भी वंचित हैं और पूर्व के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की वैधता भी समाप्त हो गई जिससे अभ्यर्थियों में दुःख व निराशा है। सरकार को विषयगत शिक्षकों की बहाली कर उन अभ्यर्थियों को मौका देना चाहिए। महासचिव राजेश कुमार राय ने कहा सरकार शिक्षकों को ससमय एवं समान वेतन ना देकर शारीरिक, आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है जो न्यायसंगत नहीं है। संयोजक सोहनलाल ने कहा अन्य राज्यों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है किंतु बिहार सरकार राज्य के TET STET शिक्षकों को भी नियोजित श्रेणी में रख अधिकार से वंचित कर रही है। प्रवक्ता शुभ नारायन सोनी ने कहा- संघ इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक के नेतृत्व में आंदोलन करेगा।

कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा – शिक्षा विभाग, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शिथिलता के कारण सत्र 2014-16/15-17 के प्रशिक्षु शिक्षक सत्रांत परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद भी अप्रशिक्षित का दंश झेल रहें हैं और ग्रेड पे से वंचित हैं जिससे उन्हें प्रत्येक माह लगभग 5000/- का आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रवक्ता शुभ नारायन सोनी ने कहा- संघ समान काम समान वेतन मामले में माननीय उच्च न्यायालय, पटना से विजयी है किंतु सरकार निर्णय के विरुद्ध माननीय सुप्रीमकोर्ट गई है उम्मीद है वहाँ भी सरकार की हार एवं शिक्षकों की ही जीत होगी । समान काम समान वेतन पर आगामी 12 जुलाई को ऐतिहासिक निर्णय होना है जिससे सभी शिक्षक लाभांवित होंगे। राज्य के सभी नियोजित शिक्षकों को माo सुप्रीमकोर्ट से सकारत्मक निर्णय की अपेक्षा व उम्मीद है। संघ ने सभी शिक्षकों से सहयोग व समर्थन करने की अपील की।




Recent Comments