सीओ से जमीन अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) :  प्रखंड के गोलबाजार अरंडा  के ठेकेदार तौहिद हसन ने सीओ को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में मैंने अरंडा गोला बाजार का डाक लिया , लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा कौड़ी नहीं दी जा रही है। कुछ दुकानदार जमीन पर अपनी दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं और कौड़ी वसूलने के दौरान मुनासिब पैसा नहीं देते हैं। कौड़ी वसूलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सीओ से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।