अपहृत किशोर के परिजनों ने बरामदगी के लिये किया रोड जाम
मढ़ौरा (सारण) :सोमवार को एस एच 73 को नौतन गांव के समीप बहेरा गाछी के पास अपहृत किशोर के परिजनों ने बरामदगी के लिये घंटों रोड जाम जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटी। घटना के संबंध में बताया जाता है की नौतन बेशिक स्कूल मढ़ौरा के परिसर में खेल रहे एक 13 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी प्रशासन के नाकामियों को लेकर ग्रामीणो ने रोड जाम किया था ।उनका आरोप है कि तीन दिन से बच्चा गायब है पर पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नही कर रही है।मिली जानकरी के अनुसार किशोर के पिता नरेश शर्मा, प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करते है । इनका घर पूर्वी चंपारण के हरिसिद्धि थाना के रानी छपरा में है।लगभग आठ वर्षों से नौतन में किराया के मकान में रहकर यहा बिजली मिस्री का कार्य कर अपने बाल बच्चो का लालन पालन करते रहे है ।विन्रम स्वभाव के कारण नरेश शर्मा का गांव के लोगो से मधुर सम्बन्ध है।
अपहृत बच्चा सूरज कुमार 13 वर्ष बताया जाता है,जो बेशिक स्कूल में छठी कक्षा में पढाई करता था।आठ जून को ग्रीष्मावकाश होने के बाद शाम मे विद्यालय परिसर में साइकिल से खेलने चला गया था। यहा गांव के कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।अचानक एक बाइक सवार ब्यक्ति आया और उसे जबरदस्ती गाड़ी पर बैठा लिया। स्थानीय लोगो को कहा कि मैं इसका मामा हूँ जिससे किसी अधिक ध्यान नही दिया। सुचना पाकर काम छोड़ घर लौटा नरेश शर्मा चारो तरफ खोज बिन करने के बाद नही मिलने पर थाना को लिखित शिकायत दर्ज कराया ।प्राथमिकी के बाद भी प्रशासन ने ज्यादा कुछ नही किया अौर हाथ पर हाथ रखे बैठे रही। इसको लेकर लोगों मे नराजगी थी ।




Recent Comments