
नगरा : प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास ने आदेश जारी कर प्रखंड में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए है कि यदि सभी कर्मचारी कोविड-19 का वैक्सीनेशन नहीं कराते हैं तो उनका वेतन अथवा मानदेय अवरुद्ध रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए नगरा बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि जिला पदाधिकारी सारण के आदेश अनुसार एवं स्थापना उप समाहर्ता सारण के द्वारा 10 मई को जारी पत्र के आलोक में नगरा प्रखंड के वैसे सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी जिनके द्वारा अभी तक कोविड-19 का वैक्सीनेशन से संबंधित टीका नहीं लगाया गया है उनको निर्देश दिया गया है कि सभी अभिलंब कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन संबंधित टीका लेकर तत्व प्रासंगिक सूचना अपने नियंत्रित अधिकारी अथवा निकासी एवं व्ययन अधिकारी को अभिलंब देना सुनिश्चित करेंगे। टीका नहीं लेने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का अगले आदेश तक वेतन अथवा मानदेय अवरुद्ध रहेगा।




Recent Comments