Θ बेतिया – बगहा :- शिक्षक सुनिल कुमार ने ब्रिटिश कोचिंग संस्थान के प्रबंधन समिति से कोचिंग का नाम बदलने का किया अनुरोध

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

बगहा पश्चिम चम्पारण

नगर स्थित व्यापार मंडल के समीप स्थित ब्रिटिश कोचिंग संस्थान का नाम बदलने के लिए शिक्षक सुनिल कुमार ‘राउत’ ने संस्थान के प्रबंधक/संस्थापक/ प्रबंधन समिति से सोशल मीडिया के माध्यम से आग्रह किया है।
शिक्षक ने बताया कि – ”स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ”शिक्षक दिवस पर ब्रिटिश कोचिंग संस्थान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन” देखने के बाद संस्थान के नाम पर नजर पड़ी एवं आश्चर्य हुआ कि जिस ब्रिटिश शासन ने भारत को गुलाम बनाया, देशवासियों पर अत्याचार किए उस अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाने वाले (ब्रिटिश) के नाम पर एक कोचिंग संस्थान का नाम प्रबंधन द्वारा किस विचार से रखा गया है वह समझ से परे है। स्वतंत्र भारत में ब्रिटिश नाम पराधीनता के साथ-साथ देश के भयानक अतीत को याद दिलाता है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संस्थान के कोर कमिटी, प्रबंधक/ संस्थापक मंडल से अनुरोध किया है कि विचारों एवं जनभावनाओं को देखते हुए कोचिंग का नाम ‘ब्रिटिश’ से बदल कर अन्य उपयुक्त नाम रखा जाय।”

मालूम हो शिक्षक सुनिल कुमार ‘राउत’ समय समय पर जनहित के सामाजिक मुद्दे, पर्यावरण संरक्षण, सड़क, बिजली, सफाई, पानी आदि की समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाते रहें हैं।