ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे एक एएसआई समेत पाँच पुलिसकर्मी रंगे हाथ धराये

✍️अजित कुमार सोनू/दिघवारा(सारण): थाना क्षेत्र के मधुकौंन बेस कैम्प के नजदीक निर्माणाधीन फोरलेन के पास शुक्रवार की रात ट्रको से अवैध रूप से रुपये वसूली कर रहे दिघवारा थाना के एक एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी को सारण एसपी ने रंगेहाथ पकड़ लिया।पकड़े जाने का बाद सभी पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार सारण एसपी हरिकिशोर राय खुद रात्रि में पुलिसिया व्यवस्था की जाँच पड़ताल करने निकले थे।उसी क्रम में दिघवारा थाना क्षेत्र में पहुँचते ही मधुकौंन बेस कैंप के पास उस सड़क से गुजर रहे ट्रको से उक्त पाँचो पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अवैध वसूली की जा रही थी।इस मामले में सभी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पुलिसकर्मियों में एएसआइ बैजू शर्मा, होमगार्ड सिपाही रामजीत सिंह,सैप जवान मोहम्मद अल्लाउद्दीन अंसारी,प्रेम कुमार यादव तथा ज्ञानेश्वर शामिल हैं।सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है तथा विभागीय करवाई भी की जाएगी।बता दे कि छपरा पटना मुख्य मार्ग पर पट्टीपुल से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के बाद से ट्रको का परिचालन दिघवारा भेल्दी मार्ग से हो रहा है, जो पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने के लिए सटीक जगह थी।