
अखबार के थोक विक्रेता के पुण्यतिथि पर लगाए गए फलदार पौधे
Ph
मशरक (सारण)। मशरक सतिवार तीर निवासी अखबार के थोक विक्रेता रंजन कुमार सोनी के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके पिता स्व गणेश प्रसाद की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर कई फलदार पौधे लगाए गए।और सभी परिवारिक आयोजनों पर पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मशरक नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सोहन महतो, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमीत कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री दुर्गेश कुमार गुप्र्ता, वार्ड पार्षद सिकंदर प्रसाद, दीपक ओझा उर्फ धोती बाबा,उमा प्रसाद, डाॅ पीके परमार सहित अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्व गणेश प्रसाद के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रध्दांजलि अर्पित कर किया गया।




Recent Comments