Θ बेतिया – बगहा:– ‘बापू की पाती’ पढ़ बच्चों ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया निश्चय, श्रृंखला बना कर बनाई सत्याग्रह की आकृति
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार बगहा 2 प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय, पचरुखा में प्रतिदिन ‘बापू की पाती’ पुस्तक के वाचन को सुनने से विद्यार्थियों के दैनिक जीवन पर सकारत्मक प्रभाव पड़ता दिख रहा है। बच्चों ने महात्मा गाँधी के जीवनी से प्रभावित होकर उनके सत्य व अहिंसा वाले आदर्श मार्ग पर चलने का निश्चय किया है।
बापू का जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित था जो हम सब के लिए अनुकरणीय है। उनके बताए मार्ग व आदर्शों को आत्मसात करने से हमारे व्यावहारिक जीवन में सकारत्मक परिवर्तन निश्चित होगा। सभी विद्यार्थियों ने समाज को सत्य और अहिंसा का संदेश देने के उद्देश्य से बापू को याद करते हुए श्रृंखला बनाकर उनके ‘सत्य से सत्याग्रह’ की आकृति बनाई है। विद्यालय के बाल संसद प्रधानमंत्री उजाला कुमारी ने कहा कि बापू की जीवनी पर आधारित ‘बापू की पाती’ पुस्तक पढ़ने से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, शक्ति प्रकाश आदि ने बच्चों के गतिविधि पर प्रसन्नता वयक्त किया।




Recent Comments