परवेज अख्तर /सीवान
लकड़ी नवीगंज/ सीवान: प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में सामाजिक कार्यकर्ता लोकप्रिय राजदेव साह का आकस्मिक देहांत कम उम्र में हो गया,वे काफी चर्चित व्यक्ति थे ,। सामरी बनिया को अतिपिछड़ा जाति में शामिल करने हेतु लड़ाई लड़ी । वे अपने पीछे एक पुत्र तथा चार पुत्री को छोड़कर इस दुनिया से चल बसे।गोपालपुर गंडक नहर के तट पर सैकड़ो शुभचिंतको के समक्ष उनका एकलौता पुत्र राजकुमार ने मुखग्नि दी।गोपालपुर बाजार पर सभी दुकाने बंद रही तथा शोकसभा हुआ ।पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के प्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र पाण्डेय,मुखिया शैलेश कुमार यादव ,पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह , श्रीकांत सिंह,चन्दन कुमार सिंह , मो रफिक ,ज्वाला प्रसाद,बिरेन्द्र पाण्डेय ,धर्मेन्द्र पाण्डेय,हरेंद्र पाण्डेय,हरेराम प्रसाद कुशवाहा,अजय साह ,सुरेश राय, मो आशिक,सुरेश सिंह सरपंच,गुडु साह, चन्द्रमा साह, राजू साह, जीतेन्द्र कुमार तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा कहा कि राजदेव जी सदा जीवन उच्च विचार के धनी थे ।




Recent Comments