सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
बनियापुर (सारण) : थाना क्षेत्र पुछरी बाजार के नजदीक एनएच 331 पर दो बाइक के टक्कर में शाला जीजा की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी है। तथा टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक सवार युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर जांच परताल करने में लगी हुई है।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि गरखा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी व शाला 45 वर्षीय राम प्रवेश साह तथा पुछरी गांव निवासी व जीजा लोभी साह चेतन छपरा गांव से शादी विवाह से संबंधित बातें कर घर वापस जा रहे थे कि पुछरी बाजार से लगभग आधा किलोमीटर उत्तर दो वाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों शाला और जीजा बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को अस्पताल ले जा रही थी कि शाला राम प्रवेश साह की मौत रास्ते में ही हो गई। तथा दूसरे की मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई। जिस घटना में टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक को भी पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर जप्त कर ली है तथा बाइक चला रहे दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर जांच परताल करने में लगी हुई है। जो बनियापुर थाना क्षेत्र के नगडीहां गांव निवासी बताया जाता है। जिस घटना के बाद दोनों शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया है। तथा घटना की गहनता से जांच परताल किया जा रहा है। पुलिस द्वारा शक के आधार पर एक और गाड़ी की जांच परताल में लगी हुई है।