Θ बेतिया – नरकटियागंज:– पोखरा चौक स्थित राम जानकी मंदिर के धर्मशाला में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् , नरकटियागंज के नगर इकाई का किया गया गठन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् , नरकटियागंज के नगर इकाई का आज गठन पोखरा चौक स्थित राम जानकी मंदिर के धर्मशाला में हुई । इकाई गठन कार्यक्रम की शुरुवात विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सुजीत मिश्रा, आरएसएस के विद्यार्थी विस्तरक आशुतोष जी,जिला संयोजक रौशन कुमार और विद्यार्थी परिषद् के पूर्व नगर मंत्री पप्पू राज ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद और भारत माता के तस्वीर पे पुषपांजलि कर और दीप प्रज्वलन कर के किया।इस अवसर पर परिषद् गीत पुष्पराज भारद्वाज ने किया।

इस मौके पे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुजीत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् अपने स्थापना काल से ही छात्र एवं राष्ट्र के हित में अनवरत लगा है और आज अपने कार्यपद्धति के का दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है।और आज भी इसका विस्तार जारी है। पूर्व नगर मंत्री पप्पू राज ने कहा कि नरकटियागंज की पिछली इकाई ने बहुत बढ़िया कार्य किया है और हमारा विश्वाश है कि ये नई इकाई नरकटियागंज की छात्रों की एक सशक्त आवाज बनेगी जो उनके हको के लिए लडेगी।जिला संयोजक रौशन कुमार ने इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि आज देश की जो अराजकता की स्थिति है उसमे विद्यार्थी परिषद की भूमिका देश के प्रति बढ़ गई है। विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच जा कर छात्रों को CAA एवं NRC के फायदे बताएगी।

क्योंकि ये दोनों कानून के लिए विद्यार्थी परिषद ने एक लंबा संघर्ष किया।इसके लिए हमारे कई कार्यकर्ता शहीद हुए है।इस इकाई गठन में नगर अध्यक्ष – अशोक कुमार,नगर मंत्री – आशीष ठाकुर, नगर सह मंत्री – अंकित तिवारी, विवेक कुमार, पुष्पराज भारद्वाज,धर्मेश कुमार ,कार्यालय मंत्री – मिंकु कुमार, SFD प्रमुख -सुजीत कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख – हंसराज कुमार, कोषाध्यक्ष – मोहित कुमार, कोचिंग प्रमुख -राहुल कुमार,SFS प्रमुख -उत्पल पराशर, नगर कार्यकारणी सदस्य – राहुल कुमार,कमलेश कुमार,विवेक राजपूत, आकाश कुमार, कृष्णा कुमार,सोनू कुमार को बनाया गया। इस अवसर पर काॅलेज अध्यक्ष विशाल कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष आशीष कुमार, कॉलेज मंत्री उदित्य मिश्रा, कन्हैया कुमार, पूर्व जिला संयोजक रविकांत पराशर, अंकित दुबे ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री अंकित तिवारी ने किया॥