फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मांझी(सरन)। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के तत्वावधान में पाटलिपुत्रा कोचिंग सेंटर महम्मदपुर में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आगामी 13 फरवरी को एफएफआई द्वारा संचालित “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” निःशुल्क शिक्षा केन्द्र भजौना के द्वितीय स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी केन्द्र के संचालक मनीष कुमार सिंह ने दी। मौके पर विश्वकर्मा कुमार, राजा बाबू प्रसाद, प्रेरणा दूत अवार्डी छोटन कुमार, अभय कुमार, अनुराग कुमार, अंकित कुमार, सलोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी आदि मौजूद थे।