सासंद ने जमुई के कई जगहों का किया दौरा
जमुई । (संजीव कुमार सिंह)
रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी के जमुई जिला अध्यक्ष रुवेन सिंह ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान को फुल माला के साथ स्वागत किया । शेखपुरा विधानसभा के एकडाढा ग्राम में शहीद अंकित राज के दुसरी पुण्यतिथि पर सम्मलित होकर उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद अंकित राज को नमन किए। साथ ही जमुई जिले के काकन पंचायत के छठुधनमा ग्राम में स्वर्गीय कपिल देव की हत्या किए जाने पर उनके आवास पहुंच उनके परिजनों से मिल परिजनों को सांत्वना दिये तथा कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मैं आपके साथ हुं। मलयपुर निवासी मृत्युंजय सिन्हा के छोटे भाई के निधन के उपरांत उनके आवास मलयपुर पहुंचकर उनके छोटे भाई के तैलीय चित्र पर परिवार से मिले। परिजनों से मिल उन्हें इस दुख की घड़ी में संयम से काम लेने को कहा तथा इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही श्वेत पत्र संवाददाता अभिषेक सिन्हा के माता के पैर टूटने पर उनसे मुलाकात कर हाल समाचार लिए।
साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निहाल वर्मा के माता के निधन के उपरांत उनके आवास गिद्धौर पहुंच निहाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात कर निहाल वर्मा के माताजी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। साथ ही ग्राम पतौना निवासी लोजपा नेता प्रेम पासवान के चाचा के निधन उपरांत उनके श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होने ग्राम पतौना पहुंचे। पतौना पहुंच माननीय सांसद लोजपा नेता प्रेम पासवान के चाचा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। मुन्ना भगत जी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल समाचार लिए। वही सांसद श्री पासवान जमुई अतिथि गृह में जमुई लोकसभा वासियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजन से मिले तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न लोगों के समस्याओं का समाधान किए कथा आमजन को भरोसा दिलाया कि उनके हर दुख सुख में आपका सांसद सदैव आपके साथ रहेगा। मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष रूवेन सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश भगत, प्रदेश महासचिव जीवन सिंह, दलित सेना जिला अध्यक्ष रवि शंकर पासवान, दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, युवा लोजपा प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह, युवा लोजपा प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, युवा लोजपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर निर्भय सिंह, छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष हरेराम रावत, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान, जमुई प्रखंड अध्यक्ष सुर्यनारायण रावत, खैरा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव, लोजपा नेता रूपेश सिंह बरहट प्रखंड अध्यक्ष, बबलू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments