बेतिया – गौनाहा:– *भुमी विवाद को किया गया निष्पादन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के बजड़ा गांव में एक दशक पहले से चल रहे भूमि विवाद को शनिवार को अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा व सहोदरा थानाध्यक्ष के पहल पर अंचल कार्यालय में निष्पादन कर दिया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि भूमी विवाद निवारण शिविर के माध्यम से अभय कुमार सिंह का एक दशक से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में अतिक्रमित की गई भूमि के मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया है ।