90 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ लोडेड देशी कट्टा बरामद

#परवेज अख्तर/सिवान;

तरवारा : जीबीनगर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव से गुरूवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नवनिर्मित मकान से 90 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया है।एसपी एनसी झा के निर्देश पर इस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस वाहन को देखते ही शराब कारोबारी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की लगातार छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग सात लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है। इस कारोबार में कई सफेदपोश शामिल है। जिसकी आड़ में शराब कारोबारी यूपी व हरियाणा से शराब की खेप उतारकर करके छोटे छोटे शराब कारोबारियों को सप्लाई करते हैं। गुरुवार की देर रात कतालपुर गांव में शराब की खेप उतारकर नवनिर्मित भवन में रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवनिर्मित भवन को घेर लिया। छापेमारी के दौरान 90 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया।वही उसी कमरे से पुलिस को एक लोडेड कट्टा हाथ लगी है।शराब कारोबारियों द्वारा बड़े पैमानें पर शराब की खेप उतार कर कतालपुर गांव के विष्णु प्रसाद के नवनिर्मित मकान में रखी गयी थी। जहां से शराब कारोबारी छोटे-छोटे शराब कारोबारियों को सप्लाई करते थे। वही पुलिस भारी मात्रा में शराब बरामदगी के बाद शराब कारोबारियों की पहचान करने में जुटी गई है। भारी मात्रा में शराब बरामदगी को लेकर पुलिस महकमे में कई सफेदपोश के शामिल होने की चर्चा जोरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित मकान में विष्णु प्रसाद की 80 वर्षीय बुढ्ढी मां रहती है।बुढ़ापे का फायदा उठाकर शराब कारोबारी उसके घर में शराब रखकर उसकी पहरेदारी कर रहे थे। इस संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा से पूछने पर उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस शराब कारोबारियों के साथ साथ इस कारोबार में लगे कई सफेदपोशो पर कार्रवाई करने के लिए पैनी नजर रख रही है।
जीबीनगर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में नवनिर्मित मकान से भारी मात्रा में शराब बरामदगी के बाद 90 कार्टून में दो कार्टून शराब खुला मिला। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच लूट खशोट मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवनिर्मित मकान से शराब निकाल कर बाहर रखा जा रहा था इसी बीच दो कार्टून शराब खुला मिलने पर पुलिसकर्मियों व आसपास के लोगों के बीच लूट खशोट मच गई। इसकी सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर तैनात पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।