दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटाड़ : कर्ज लिए पैसे को मांगने जाने के बाद रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भड़भड़वा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भड़भड़वा गांव निवासी अनिरुद्ध पासवान ने पुरुषोत्तमपुर पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि मैं दिल्ली के विश्वविद्यालय पीजीडीएवी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रुप मे कार्यरत हु। मैंं शोध कार्य को लेकर पटना गया था। पटना आने के बाद मैं अपने घर चला गया। तथा कुछ दिन पुर्व श्रीराम यादव ने अपने खाते में मुझसे एक लाख बाईस हजार अपने बेटी के एडमिशन के लिए कर्ज लिया था। श्रीराम यादव श्री राम जानकी मंदिर का अध्यक्ष पद था तथा उसे अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया था। निष्कासित होने के बाद उनके द्वारा कोई कागजात मंदिर को नहीं सौंपा गया था। जब मैं योगी राम को उसके घर मंदिर से संबंधित कागजात को मांगने के लिए भेजा तो कागजात नहीं दिया तथा योगी राम के हाथ से ट्रस्ट डीड का कागज छीन लिया उसके बाद मैं पूछने गया तो श्रीराम यादव तथा उसका भाई बंका यादव ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली ग्लौज, धक्का-मुक्की करने लगे तथा तरह-तरह की धमकी देने लगे। वही गांव के कुछ लोग आए और बीच बचाव किए। एवं उल्टा में मेरे ऊपर श्री राम जाधव ने पुरुषोत्तमपुर पुलिस को रंगदारी मांगने के मुकदमा दर्ज कराने के लिए आवेदन दे दिया है। वही पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन पर एफ आई आर दर्ज कर दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments