अपडेट : सारण में मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों की जमकर की पिटाई ,तीनों की हुयीं मौत

छपरा (सारण) । शुक्रवार की अहले सुबह जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के नंदलाल टोला में मवेशी चोरी के आरोप में तीन लोगों की पिटाई से हुई मौत से सनसनी फैल गई।जिसमे भीड़ ने एक साथ तीन लोगों को मवेशी चोरी के आरोप में पीटपीट कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि पिकअप लगाकर लगभग आधे दर्जन मवेशी चोर पहले बकरियां चोरी कर फिर भैंस को खोल रहे थे कि चोर चोर की हल्ला हुई और ग्रामीणों की भीड़ ने तीन चोरों के घेर लिया औ जबकि कुछ चोर भाग भी गए।जुटी भीड़ ने पकड़े गए तीनो को आरोपी चोरो की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दो की मौत घटनास्थल पर जबकि एक कि छपरा सदर अस्पताल पहुचने में मौत हो गई।मृतकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बर पुर निवासी नैशाद कुरैशी,और कन्हौली मनोहर पुर निवासी राजू नट एवं बिदेशी नट का नाम शामिल है।मृतक के परिजनो का आरोप की साजिश के तहत हत्या कर दी गई।जिसको लेकर पोस्टमार्टम के समय छपरा में मृतकों के परिजनों का आक्रोश भी झेलना पड़ा और बढ़ते हंगमा को दबाने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।वही मृतकों के गांव और घटना स्थल पर भी भारी संख्या में पुलिस को लगाया गया है।कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में लेकर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।पुलिस का कोई अधिकारी खुलकर कुछ भी जानकारी देने से बचाता रहा।इसलिए प्राथमिकी संबंधित जानकारियां समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाई थी।

मृतकों के परिजनों ने साजिशन बताया हत्या
मृतकों के परिजनों ने मवेशी चोरी के आरोप को गलत बताया और कहा कि साजिशन हत्या की गई है।झूठे इल्जाम लगाए जा रहे है।पीड़ित परिवार वालो ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहे थे।
मवेशी चोरी की घटना से परेशान थे लोग
आए दिन हो रही मवेशी चोरी की घटना से पशु पालक तंग एंव परेशान दिख रहे थे।रात्री पहर एंव राह चलते बकरीयो का उठ जाना आम बात हो गई थी वही भैस,गाय एंव बैल चोरी की घटना आम हो गई थी।पूर्व मे आनंदपुर,सहाजितपुर,बतरैली,कंठ छपरा सहित कई गांवो मे पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।
बनियापुर थाना क्षेत्र मे पूर्व मे भी हो चुकी है मॉब लिंचिंग की घटना
थाना क्षेत्र के लैवा टेढ़ीघाट मे भी दो वर्ष पूर्व मॉब लिचिंग की घटना हुई थी जिसमे दो बाइक सवार को बच्चा चोर होने का आरोप लगाते हुए भिड़ ने दोनो बाइक सवार की पीटपीट कर हत्या कर दी थी।
—
आखिर कब रुकेगी इस तरह की घटना
देश मे मॉब लीचिंग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता करने की जरूरत है । आये दिन सूबे के कई इलाकों में भीड़ के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है।इस घटना के बाद फिर एक बार सवाल उठता है कि आखिर भीड़ को इंसाफ करने का हक़ किसने दिया और कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।क्योंकि भीड़ द्वारा कानून को अपने हाथ मे लेना कही-न कही भारतीय-दंड-विधान को धत्ता बताने के समान है।




Recent Comments