छपरा। जिले के धनौरा निवासी मनोज सिंह एवं रिंकी सिंह की सुपुत्री सृष्टि ने आई आई टी जोधपुर में अपनी सफलता का परचम लहराया हैं।
सृष्टि के बाबा पूर्व मुखिया स्वर्गीय चंद्रकेत सिंह एवं पिता मनोज सिंह इंजीनियर एवं माता सरस्वती शिशु मंदिर धनौरा विद्यालय की शिक्षिका है।दोनों के मार्गदर्शन में सृष्टि शक्ति शांति एकेडमी आमी से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर घर पर ही रहकर तैयारी करती थी।
सृष्टि के चयन की खबर मिलते ही परिवार और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इसके उपलब्धि ने केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया बल्कि पूरे क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनी है। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर मिली इस कामयाबी पर परिजनो को गर्व है।
सृष्टि को IIT में चयन होने पर पिता मनोज सिंह एवं माता रिंकी सिंह के साथ परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
चाचा राजकुमार सिंह, श्रीकांत सिंह,बंटी सिंह, कुमार कालिका सिंह, हरबंस सिंह, सुदामा सिंह,शिक्षक राकेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्ण गोपाल, श्याम किशोर सिंह दीपक सिंह विनय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने इस चयन से खुशी व्यक्त किया।