8वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सारण टीम नालंदा रवाना

छपरा : 8वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण टीम मशरक कृषि खेल मैदान से मोहनपुर नालंदा के लिए रवाना हुई। 7 से 9 फरवरी तक आयोजित होंने वाली प्रतियोगिता में सारण से खिलाड़ी , प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर सहित 15 सदस्यीय टीम को जिला हैंडबॉल के महासचिव संजय कुमार सिंह एवं जिला संघ के संरक्षक मुखिया अजीत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया । राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह टीम के कप्तान बनाए गये है। टीम के सदस्यों में अंचल कार्यालय जलालपुर में कार्यरत राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिओम कुमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश सिंह , भारतीय सेना में कार्यरत राष्ट्रीय खिलाड़ी कुंदन सिंह के अलावे ऋषिराज, आदित्य , मनीष कुमार , अश्विनी सिंह , नारायण सिंह, अंकित कुमार , अमित कुमार , रवी कुमार , नितेश , आकाश, राजा कुमार सिंह टीम में शामिल है । जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि
सारण टीम इस आयु वर्ग में लगातार दो वर्ष से सेमीफाइनल खेलते हुए चौथे स्थान पर रही है।
।।सारण के अधिकारियों एव संघ के पदाधिकारियो टीम के बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी है।




Recent Comments