औषधि निरीक्षक द्वारा छापामारी कर 24 हजार रुपए का अवैध दवा जप्त

बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के करही बाजार पर सरपंच के घर में चल रहा औषधि दवा दुकान पर औषधि निरीक्षक द्वारा छापामारी कर 24 हजार रुपए का अवैध दवा जप्त किया गया है। तथा दवा विक्रेता सहित मकान मालिक के खिलाफ छापामारी दल के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त दवा दुकान के खिलाफ नगडीहां गांव निवासी ब्रजभूषण गिरी के अवैध रुप से दवा बेचने की शिकायत की गई थी। जिस शिकायत पर औषधि नियंत्रण सारण – एक के जांच दल के छापामारी की गई। जहां छापामारी के दौरान दुकान में बंद 24 हजार की अवैध औषधि टीमा द्वारा पकड़ा गया। जिसकी जप्ति सूची बना कर औषधि नियंत्रक शशिभूषण कुमार के द्वारा मकान सरपंच सभापति पुरी तथा दुकानदार जितेन्द्र पुरी के खिलाफ अवैध औषधि बेचने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिस दर्ज प्राथमिकी में औषधि नियंत्रक द्वारा बताया गया है कि उक्त दुकान बिना अनुज्ञप्ति का चलाया जा रहा था। जो औषधि अधिनियम 18 सी का उलंघन है तथा 27 सी (2) के तहत दंडनीय अपराध है। तथा औषधि नियंत्रक के द्वारा दुकान की जप्त दवा को थाना को सुपुर्द कर दी गई। इस मामले में औषधि नियंत्रक के आवेदन के आलोक में थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी गई है।




Recent Comments