नगरा पीएचसी में जागरूकता के लिये जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

नगरा(सारण) । करोना वायरस को ले कर प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय जन प्रतिनिधियों,अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पीएचसी नगरा में गुरुवार को एक जागरूकता बैठक की गई. पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र व स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को हुई बैठक में करोना वायरस के खतरे,लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई.बैठक में जन प्रतिनिधियों ने खतरों के प्रति भी आगाह किया.इस अवसर डॉक्टर द्वेषचंद्र, डॉक्टर चितरंजन कुमार, सौम्या कुमारी,मुखिया ललित प्रसाद,प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,सहित पीएचसी के मौजूद चिकिस्तक शामिल थे.