दरौली में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद शव को फेंका
- पुलिस ने घटना स्थल से दो गोली का खोखा किया बरामद
दरौली(सिवान)।
थाना क्षेत्र के मुड़ा कर्मवार गांव के समीप सोमवार की देर रात सड़क किनारे युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी अल्हा यादव के पुत्र उपेन्द्र यादव के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट व गोली का निशान मिला है। इससे उसके हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और आसपास के जगहों की गहन तलाशी शुरू कर दिया। वही पुलिस को शव के शिनाख्त करने में काफी मश्क्कत करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि हत्या कर करके शव को कहीं और फेंक दिया गया है। ताकि हत्या के कारणों का सही ढंग से पता नहीं चल सके। पुलिस का कहना है कि सड़क के किनारे शव को देखकर ग्रामीणों और राहगीरों ने इसकी सूचना दिया। वही घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वही हत्या की सूचना के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। उसके परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। और शव की शिनाख्त किया। पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments