लियो क्लब के सदस्य विकल्प ने रक्तदान कर बचाया बच्चे की जान

छपरा: रक्तदान के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा लियो क्लब छपरा सारण रक्तदान के क्षेत्र मे बहुत ही अच्छी और सराहनीय कार्य कर रही है। लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमर नाथ ने कहा की लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगभग प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजो के लिये रक्तदान किया जाता है। लियो सचिव आलोक ने बताया क्लब के सभी सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगो से खास अपील है जो भी जरूरतमंद मरीज हो आप मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करे एंव यह मानव कल्यान हेतु सबसे बडा सेवा धर्म है।रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ ने कहा खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है मै सभी युवाओं से कहना चाहता हूँ कि आप युवा भी आगे आए और जरूरतमंद को रक्तदान करे।वहीं रक्तदाता विकल्प ने कहा कि बहुत ही अच्छा लग रहा है रक्तदान करते हुए की मै किसी का मदद कर रहा हूँ । इस अवसर पर अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी(चोकर बाबा), छपरा विधायक डाॅ सी एन गुप्ता, लियो उपाध्यक्ष लियो रोहित प्रधान, लियो चंदन, लियो नारायण, सूरज ,शुभम,पिन्टू,प्रकाश, कोषाध्यक्ष संदिप,एस के सिंह, निखिल, अभिषेक, प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments