38 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन (सिवान) : थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में सोमवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर 38 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज पचलखी निवासी माला देवी औऱ संजय पांडेय है। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
——–