दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इसके मेडिकल छात्र -छात्राओं ने गुरुवार को प्रिंसिपल कार्यालय में ताला जड़ दिया। उनका आरोप यह कि 6 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है। जिसके कारण वे आर्थिक तंगी से गुजरने लगे हैं। इसके पूर्व भी उनलोगों ने कई बार प्राचार्य को लिखा एवं प्राचार्य मिलकर समस्या रखा, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे मजबूर होकर उन्होंने गुरुवार को तालाबंदी जैसा कदम उठाया। उनका कहना है कि उनकी मांगे नहीं मांगी गई तो आपातकालीन सेवाएं भी बंद करने पर मजबूर होंगे। दूसरी ओर प्रिंसिपल के नहीं रहने के कारण अस्पताल अधीक्षक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रिंसिपल के आने के बाद ही कोई कार्रवाई हो सकती है। उनके स्तर से कुछ होने वाला नहीं है। उधर चिकित्सा विभाग के शिक्षार्थी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।