मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव में विद्युत विभाग के जेई व कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दाउदपुर विद्युत प्रशाखा के जेई गौतम कुमार ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार बकाया विद्युत बिल को लेकर विद्युत-विच्छेदन के दौरान जेई गौतम कुमार अपने कर्मियों के साथ जब लेजुआर के मनु कुमार सिंह के दरवाजे पर पहुंचे तो पाया कि वे पोल से टोका लगा कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही हैं। पूछताछ करने पर विद्युत से संबंधित कोई कागजात नही पस्तुत किया। कागजात मांगने पर मनु कुमार सिंह एवं मनोरंजन सिंह अचानक मानव बल धनंजय सिंह, कनीय सारणी पुरुष व आरआरएफ और जेई के साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की। विद्युत चोरी से विभाग को करीब 86 हजार 48 रुपये की क्षति हुई है।