जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू ने बधाई

छपरा (सारण) प्रदेश जद यू कार्यकारिणी परिषद के बैठक में लिए गए निर्णय और। महनार के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को जद यू का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का सहर्ष स्वागत करते जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू ने प्रसन्नता व्यक्त किया है,साथ ही उन्होंने कहा है कि श्री कुशवाहा एक कुशल क्षमतावान राजनीतिज्ञ है ,उनके कुशल नेतृत्व पार्टी और संगठन का चहुमुखी विकास होगा,वही वार्ड स्तर पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत होगा। उन्होंने इस दूरदर्शी सोच और पार्टी को इन जन तक विस्तारवादी सोच के व्यक्ति को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित संगठन के शीर्ष नेताओ को धन्यवाद दिया है।बताया है कि जद यू एक अनुशासन प्रिय पार्टी है जिसमे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत परिवर्तन होता रहता,हम कार्यकर्ता पार्टी के नियमो का सहर्ष अनुपालन करते है।मौके पर जिले के पार्टी के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो ने खुशी जताया है,राज्य परिषद सदस्य बैजनाथप्रसाद सिंह वीक्क्ल .दिनेश सिंह .अरशद परवेज मुन्नी .जयप्रकाश यादव .सुरेश कुमार सिंह .पशुपतिनाथ पटेल .काजिम रजा रिजवी .मनोज पटेल .वाल्मीकि पाठक. जहाँगीर आलम मुन्ना .छठिलाल प्रसाद .मोहम्मद फिरोज