37 वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31अगस्त से एक सितंबर तक अमनौर हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में होगा

छपरा. 37 वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31अगस्त से एक सितंबर तक अमनौर हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में होगा. उक्त जानकारी सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में तीन सौ एथलीट शिरकत करेंगे. प्रतिभागी यूनिट के साथ ही स्वतंत्र रूप से भी भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि पंजीयन 30 जुलाई तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कोच चंदन और सुजीत के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चंदन ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए नवीन पूरी को आयोजन अध्यक्ष और ब्रजकिशोर सिंह को सचिव बनाया गया है. वहीं अंबिका राय, अरुण सिंह व संगीता सिंह को संरक्षक, संतोष सिंह संयोजक, चमन तिवारी को उपाध्याय, कमलजीत को कोषाध्यक्ष, पप्पू सिंह को संयुक्त सचिव और भानु प्रताप को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.