नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार को मांग पत्र सौंपते नालंदा के विभिन्न प्रखंडों से आए स्वच्छताग्रही-

नालंदा के स्वच्छताग्राहीयो ने सांसद से मिलकर लगाई अपने हक़ की गुहार

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-

नालंदा. विभिन्न प्रखंडों सहित जिले को खुले में शौच मुक्त होने के उपरांत नालंदा के स्वच्छता ग्राही यों ने अपने सांसद कौशलेंद्र कुमार को अपने अधिकारों के हनन किए जाने की जानकारी देते हुए गुहार लगाई स्वच्छता ग्रहों की मानें तो प्रत्येक स्वच्छता ग्राही यों को पंचायत एवं प्रखंड के ओडीएफ हो जाने के उपरांत ₹25000 की राशि देने की बात स्वच्छताग्रहियो के लिए गए आवेदन के समय ही विभिन्न पत्रों एवं फार्म के माध्यम से जिलाधिकारी नालंदा एवं विभाग के द्वारा कहा गया था लेकिन विडंबना यह रही कि काम करा लिए जाने के बावजूद स्वच्छता ग्राही यों को अभी तक खुले में शौच मुक्ति के बाद भी एक भी स्वच्छता ग्राही यों को 25000 की राशि नहीं दी गई है इतना ही नहीं स्वच्छताग्राही यों से अब तक काम लिया जा रहा है एवं नाम जीविका का किया जा रहा है उनसे इलेक्शन ड्यूटी भी करवाया गया, लेकिन वेतन के मामले में कहीं 3 महीने का तो कहीं 11 महीने का ही दिया गया है जबकि स्वच्छताग्रहियो की बहाली लगभग 2 वर्ष पूर्व ही की गई थी। प्रखंडों में बहाल इन स्वच्छता ग्राही यों को वहां के तैनात बीडीओ द्वारा मनमाना तरीके से सुबह 4:00 बजे से लेकर रात्रि के 10:00 से 11:00 तक काम कराने के उपरांत भी पूरी तरह से उन्हें समय पर विभाग द्वारा तय देय राशि भी नहीं दी गई है।
इतना ही नहीं वेतन की मांग किए जाने एवं अन्य सुविधाओं की बात की जाने पर उन्हें जबरन हटा दिया गया है इन मांगों को लेकर शुक्रवार को नालंदा जिला के स्वच्छता ग्राही यों ने सांसद कौशलेंद्र से मिलकर अपनी बातों को रखा।

एक्शन के मूड में आए सांसद-

स्वच्छता ग्राही यों के निवेदन पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी नालंदा से फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं फटकार लगाते हुए इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की बात की जबकि जिलाधिकारी ने फोन पर स्वच्छता ग्राही यों को अपनी बातों को रखने के लिए शनिवार को अपने कार्यालय में बुलाया है।
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छताग्रहियो के आवेदन को भारत सरकार के मंत्रालय एवं अन्य विभागों को व्हाट्सएप के जरिए भेजा जा रहा है साथ ही इन पर सार्थक पहल के लिए इस बार के खुले सत्र में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

मांग पत्र सौंपने में ये स्वच्छता ग्राही रहे शामिल-
मुन्ना कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, अनिल रजक ,धर्मेंद्र कुमार राजकुमार , जितेंद्र कुमार, नीलम कुमारी, भूषण कुमार, कुमुद रंजन, सिंपी कुमारी, सरिता कुमारी, मोहन कुमार सहित दर्जनों स्वच्छता ग्राही शामिल रहे।