मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार को कोविड जांच में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि शनिवार को एन्टीजन कीट से जांच की गई। जिसमें 3 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने बताया कि मशरक बड़हिया टोला गांव में 1, इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव में 1, तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया में 1 पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने लोगों से अपील किया कि वे कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें तथा घर में सुरक्षित रहें।साथ ही अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन जरूर लें और जिन्होंने भी 45 वर्ष के उपर का पहला डोज नही लिया है वे जरूर वैक्सीन ले। स्वास्थ्य विभाग अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत है। डरने और घबराने की जरूरत नहीं है।आपकी सुरक्षा ही हमलोगो का ध्येय है।