पेड़ से दब कर एक छात्र की मौत

मशरक (सारण) मशरक थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया पंचायत के शिवरी गांव में तार के पेड़ से दब कर एक छात्र की मौत हो जाने का समाचार है। मृत छात्र शिवरी गांव के सतन राय का 10वर्षीय पुत्र बताया जाता है। सूत्रों से मिली सूचनानुसार सतन राय का 10 वर्षीय पुत्र खेल रहा था। तथा सतन राय अपना तार का पेड़ लेबर से कटवा रहे थे। इसी बीच तार का पेड़ गिरा जिसमें स्तन राय का पुत्र दब गया। ग्रामीण मौके पर पहुँचे तब तक छात्र की मौत हो गई थी।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रतनेश कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुचे। तथा शव को अपने कब्जे में ले अंत्य परीक्षण हेतू छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर कुछ लोग गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए। लेकिन मौके पर प्रशासन के लोग पहुंच मामले को सलटा दिया।