छपरा।सारण जिला के बनियापुर बड़ा लौवा अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित 37 वी सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तैयारी एवम प्रचार प्रसार को लेकर सारण जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने मशरक के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। मशरक के बरवाघाट बाजार पर जिला हैंडबॉल कार्यसमिति के सदस्य हरिकिशोर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जिला के सचिव संजय कुमार सिंह , संयुक्त सचिव शिक्षक नेता संतोष सिंह , कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार , मुखिया अनिल ठाकुर , बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन बाबा, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , कौशलेंद्र पाठक , प्रधानाध्यापक अभय किशोर , शिक्षक रहमत अली, सत्येंद्र सिंह , पंकज कुमार सिंह , मुन्ना सिंह , मुक्ता सिंह सहित अन्य थे। बैठक में आयोजन की सफलता के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए बेहतर स्मारिका प्रकाशन को लेकर लेख सामग्री पर
विमर्श हुआ। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवम बालिकाओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के 30 राज्य के बालिका खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने एवम प्रोत्साहन के लिए आने की अपील की गई। बताते चले कि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार हैंडबॉल एवम सारण जिला हैंडबॉल संघ द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 18 दिसंबर तक हो रहा है ।