पहले दिन दमन दियू एवम महाराष्ट्र को हरा अपने पुल में शीर्ष पर

छपरा।आंध्र प्रदेश के नांदयाल में 26 से 30 नंबर तक आयोजित 51 वी सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में रविवार को विजय अभियान जारी रहा। आर एल बी एकेडमी मैरवा एवम संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा बनियापुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छपरा से प्रतियोगिता के लिए रवाना बिहार टीम ने रविवार को अपने पुल के दो मैच में जीत हासिल की। पहले मैच में दमन दियू को 22 – 10 जबकि महाराष्ट्र को 30 – 10 गोल के अंतर से पराजित कर जीत अभियान जारी रखा है। पहले मैच में दमन के साथ खेलते हुए सिवान की खुशबू एवम चंदा ने 6 – 6 कर कुल 12 गोल किया । जबकि दूसरी खुशबू ने 3 , गायत्री ने 2 गोल, बिहार पुलिस की खुशबू ने 3 जबकि पटना की रोहिणी ने दो गोल किया । जबकि महाराष्ट्र के साथ खेले गए मैच में सिवान की खुशबू एवम पटना के रोहिणी का जलवा रहा दोनो ने 7 – 7 गोल किया । अन्य खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन बेहतर रहा । सभी ने गोल दागे जिसकी वजह से बिहार ने 20 गोल के बड़े अंतर से महाराष्ट्र को पराजित किया। प्रतियोगिता में बिहार टीम की कोच सिवान की राष्ट्रीय खिलाड़ी राधा कुमारी , टीम मैनेजर मो इमरान पटना का बेहतर सपोर्ट मिलने की बात बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने कही। टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय , अध्यक्ष पंकज कुमार , महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद , उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह , आचार्य गोपाल जी, संयुक्त सचिव संजय पाठक , नेशनल रेफरी चंदन कुमार , आलोक कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है ।